Daily Quizzes
Mock Tests
Objective Questions with Answer for Rajasthan Geography - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Feb 12, 2026

पाईये मात्रात्मक रूझान उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें मात्रात्मक रूझान MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।
Question 1:
Rajasthan Geography

भारत में सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है-

अरावली

विंध्य

सतपुड़ा

हिमालय

View Answer & Solution
Correct Answer: A (अरावली)A
Solution:

अरावली पर्वत श्रेणी मालवा के पठार के उत्तर- पश्चिम में अहमदाबाद से राजस्थान होते हुए दिल्ली तक विस्तृत है। इसी पर्वत श्रेणी के कारण राजस्थान का बड़ा भू-भाग वृष्टिछाया प्रदेश में पड़ जाता है। इससे वहां बहुत कम वर्षा होती है। अरावली भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है। इसका निर्माण पूर्व कैम्ब्रियन युग में हुआ। माउण्ट आबू (राजस्थान) के निकट अरावली की सर्वोच्च पर्वत श्रेणी 'गुरुशिखर' स्थित है। अरावली श्रेणी गंगा तथा सिंधु नदी के मध्य जल-विभाजक का कार्य करती है तथा राजस्थान को समद्धिभाजित करती है। विंध्य पर्वत श्रेणी गुजरात, मध्य प्रदेश, बुन्देलखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा ओडिशा राज्यों में विस्तृत है। सतपुड़ा श्रेणी विन्ध्याचल पर्वत श्रेणी के समानांतर दक्षिण में नर्मदा ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है। हिमालय विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखरों वाला मोड़दार पर्वत है।

Question 2:
Rajasthan Geography

निम्न में से राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक गेहूं पैदा होता है

उदयपुर

जैसलमेर

गंगानगर

जोधपुर

View Answer & Solution
Correct Answer: C (गंगानगर)C
Solution:

राजस्थान में गेहूँ के उत्पादन क्षेत्र पूर्वी तथा दक्षिणी! पूर्वी क्षेत्र हैं जहां गेहूं राज्य के कुल गेहूं क्षेत्रफल के 68.75 प्रतिशत भाग पर बोया जाता है। राज्य के पूर्वी जिले जयपुर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर लगभग 30 प्रतिशत गेहूँ का उत्पादन । करते हैं। दूसरा, गेहूँ उत्पादन क्षेत्र श्रीगंगानगर में केन्द्रित है क्योंकि यहां गंगनहर एवं इन्दिरा गाँधी नहर द्वारा सिंचाई होती है।

Question 3:
Rajasthan Geography

निम्नलिखित में से कौनसी नदी राजस्थान को सर्वाधिक जल कीआपूर्ति करती है?

चम्बल

बनास

माही

साबरमती

View Answer & Solution
Correct Answer: A (चम्बल)A
Solution:

चम्बल नदी म.प्र. के महू के निकट की जनापाव की पहाड़ी से निकलती है। राजस्थान में चौरासीगढ़ जिले के | निकट प्रवेश करके कोटा, बूँदी, माधोपुर से प्रवाहित होते हुए कुल 135 किमी. का मार्ग तय करती है। राजस्थान में संकीर्ण घाटी (गार्ज) से प्रवाहित होने वाली नदी पर निर्मित गांधीसागर बांध, जवाहर सागर बांध, राणाप्रताप सागर बांध तथा कोटा बैराज से राजस्थान के सिंचाई का सर्वाधिक पानी तथा जल विद्युत उपलब्ध होती है। बनास, काली सिंघ तथा पार्वती चम्बल की सहायक नदियां हैं। बनास नदी कुम्भलगढ़ जिले में खमनौर पहाड़ी से निकलती है। लगभग 480 किमी. बहने के बाद सवाई माधोपुर में चम्बल में मिल जाती है। माही नदी म.प्र. की महू की पहाड़ियों से निकलकर बांसवाड़ा जिले में राजस्थान में प्रवेश करती है। साबरमती नदी उदयपुर जिले से निकलती है। इस नदी का अधिकांश अपवाह क्षेत्र गुजरात राज्य में है।

SSC CGL S9 SELECTION  BATCH
Question 4:
Rajasthan Geography

राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग है-

2.8 लाख वर्ग किमी.

3.4 लाख वर्ग किमी.

4.5 लाख वर्ग किमी.

5.7 लाख वर्ग किमी.

View Answer & Solution
Correct Answer: B (3.4 लाख वर्ग किमी.)B
Solution:

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान (वर्तमान में) भारत का सबसे बड़ा राज्य (342239 वर्ग किमी.) है। इस राज्य कीजनसंख्या 56473122 (जनसंख्या की दृष्टि से देश का 8३ (बड़ा राज्य ) है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे ब राज्य मध्यप्रदेश है।

Question 5:
Rajasthan Geography

राजपूताना के भौगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया है-

15 अगस्त, 1947 को

25 मार्च, 1948 को

31 मार्च, 1949 को

1 नवम्बर, 1956 को

View Answer & Solution
Correct Answer: D (1 नवम्बर, 1956 को)D
Solution:

फजल अली की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर पारित किए गए राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के अंतर्गत राजपूताना के भौगोलिक क्षेत्र को 1 नवम्बर, 1956 राजस्थान नाम से पुनर्गठित किया गया। अधिकांश भागों में राजपूत शासकों के राज्य होने के कारण ही इस क्षेत्र को राजस्थान नाम दिया गया। अतः राजस्थाननाम राजपूतों के शासन की ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ा है।

Question 6:
Rajasthan Geography

राजस्थान के एक शहर में पीले पत्थर की खान है। इस पत्थर को भी इसी शहर के नाम से जाना जाता है।

जैसलमेर

कोटा

मकराना

जोधपुर

View Answer & Solution
Correct Answer: A (जैसलमेर)A
Solution:

राजस्थान के जैसलमेर जिले में पीले तथा गुलाबी रंग का संगमरमर पत्थर प्राप्त होता है। इन पत्थरों पर तरह-तरह की डिजाइनें भी उत्कीर्ण हैं। इन पत्थरों का उपयोग खिलौनों तथा सजावट की वस्तुएँ बनाने में किया जाता है। ये पत्थर मोरिया, भुजासर, आऊ व इंदलोई गाँवों में पाए जाते हैं।

Rajasthan Exams Pass Pro
Question 7:
Rajasthan Geography

राजस्थान के किस क्षेत्र सागौन के वन पाये जाते हैं?

मध्य

दक्षिणी

उत्तर-पूर्व

उत्तर-पश्चिम

View Answer & Solution
Correct Answer: B (दक्षिणी)B
Solution:

राजस्थान में सम्पूर्ण देश की तुलना में वनों का आच्छादित प्रदेश बहुत कम है। राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के केवल 9.49 प्रतिशत भू-भाग पर ही वन है। राज्य के दक्षिणी भाग में बांसवाड़ा वन विभाग के अंतर्गत लगभग | 5200 वर्ग किमी. क्षेत्र में सागौन के वन पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त उदयपुर, कोटा तथा चित्तौड़गढ़ में मिश्रित रूप में सागौन के वन पाये जाते हैं। सागौन की लकड़ी, फर्नीचर तथा मकान निर्माण में काम आती है।

Question 8:
Rajasthan Geography

लाल दोमट मिट्टी राजस्थान में पाई जाती है-

डूंगरपुर - बांसवाड़ा

सीकर- कोटा

बारां - झालावाड़

बूंदी - भीलवाड़ा

View Answer & Solution
Correct Answer: A (डूंगरपुर - बांसवाड़ा)A
Question 9:
Rajasthan Geography

पश्चिमी राजस्थान में रेत की टीलों से कितना क्षेत्र मुक्त है?

28.5%

41.5%

18.6%

इनमें से कोई नहीं

View Answer & Solution
Correct Answer: B (41.5%)B
CET Graduation foundation 2026
Question 10:
Rajasthan Geography

'हाथी गुडा की नाल' दर्रा जोड़ता है-

पाली और राजसमन्द को

ब्यावर और पाली को

उदयपुर और राजसमन्द को

सिरोही और उदयपुर को

View Answer & Solution
Correct Answer: D (सिरोही और उदयपुर को)D
Loading more questions...

Enquire Now

Please share a few details to view the answer and solution.

×
Illustration of two people having a discussion

We're Here for You! Get in Touch with Class24 for All Your Needs!

Disclaimer: Your privacy is important to us. We will not share your information with third parties.